शाहिद कपूर की अपमकिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ का दूसरा गाना रिलीज

0

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपमकिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ का दूसरा गाना ‘कितना चाहने लगे’ रिलीज हो गया है। इसमें शाहिद के साथ कियारा आडवाणी है। गाने में शाहिद कियारा से अलग हो गए है और वह उनके लिए तड़ते नजर आ रहे है। गाने में दो प्यार करने वालों की कहानी बयां होती नजर आ रही है।

इसमें मिलन के बाद दोनों के अलग होने की दास्तां दिखाई गई है। साथ ही तन्हा शाहिद किस तरह नशे में डूबे हुए हैं ये भी इस गाने में साफ नजर आ रहा है।बता दें कि ये एक सैड सॉन्ग है, जिसे अरिजीत सिंह ने बेहद खूबसूरती से गाया है। कबीर सिंह के नए गाने के बोल मिथुन ने लिखे हैं। साथ ही फिल्म का म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है।

बता दें कि ये फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। गाने का नाम बेखयाली था। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेमाघरों में ये फिल्म 21 जून को रिलीज की जाएगी।