सोने की चमक चौथे दिन भी तेज होती दिखी। बुधवार को सोने में सौ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं चांदी में गिरावट जारी है, बुधवार को इसमें 50 रुपए की गिरावट दर्ज हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बीच स्टाकिस्टों की सतत लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को लगातार चौथे दिन सोने के भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 26,800 रुपए दस ग्राम बोले गए।…
सोने की चमक चौथे दिन भी तेज होती दिखी। बुधवार को सोने में सौ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं चांदी में गिरावट जारी है, बुधवार को इसमें 50 रुपए की गिरावट दर्ज हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बीच स्टाकिस्टों की सतत लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को लगातार चौथे दिन सोने के भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 26,800 रुपए दस ग्राम बोले गए। वही मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 50 रुपए टूटकर 41,250 रुपए किलो बंद हुए। बाजार सूत्रों के अनुसार स्टाकिस्टों की सतत लिवाली और निवेशकों द्वारा शेयर बाजार में धन निकाल कर सर्राफा बाजार में लगा रहे है, जिससे सोने में लगातार चौथे दिन तेजी आई।
चांदी तैयार के भाव 50 रुपए की हानि के साथ 41,250 रुपए किलो बंद हुए, जबकि सटोरिया लिवाली के चलते चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 60 रुपए की तेजी के साथ 40,935 रुपए किलो बंद हुए।