आखीर ममता कुलकर्णी आ ही गई चर्चा में

0

90 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रैस ममता कुलकर्णी एक बहुत ही बड़े अंतराल  के बाद चर्चा में आ गई। उस समय कि सबसे हॉट एक्ट्रैस ऐसे गायब हुई लगा मिस्टर इंडिया की तरह वे मिस इंडिया बन गई हों। इस दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी कर उसे जेल से छुड़वा लिया है। खबर है कि ममता लंब…

आखीर ममता कुलकर्णी आ ही गई चर्चा में

90 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रैस ममता कुलकर्णी एक बहुत ही बड़े अंतराल  के बाद चर्चा में आ गई। उस समय कि सबसे हॉट एक्ट्रैस ऐसे गायब हुई लगा मिस्टर इंडिया की तरह वे मिस इंडिया बन गई हों। इस दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी कर उसे जेल से छुड़वा लिया है। खबर है कि ममता लंबे समय से गोस्वामी के साथ डेटिंग कर रहीं थीं।

सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि ममता कुछ समय से दुबई में रह रही हैं। और ख़बर है कि उन्होंने वहां दूसरी शादी कर ली है।  ममता ने ड्रग तस्कर प्रेमी विकी गोस्वामी से शादी की है। इस खूबसूरत बाला ने बई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे विकी से इस्लामी रिवाज से शादी कर उसे जेल से छुड़ाया, ख़बर है कि दोनों इस समय कैन्या में हैं।  आपको बता दें कि विकी को दुबई में 1997 में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। 15 नवबंर 2012 को ही दुबई की जेल से छोड़ दिया गया था। अच्छे बर्ताव के कारण उसकी सजा कम कर दी गई थी। बताया जाता है कि विकी ने जेल में इस्लाम भी कबूल कर लिया था। विकी जब जेल में था, तो ममता ही उसके रीयल स्टेट के कारोबार और दुबई के होटेल का कामकाज देखा करती थीं।

बताया जाता है कि दुबई के कोर्ट ने उसे भारत वापस भेजने का भी आदेश दिया था। इस कारण वह दिसंबर 2012 में वह भारत आया था। इसके बाद वह केन्या चला गया। चूंकि उसके खिलाफ भारत में कोई क्रिमिनल केस नहीं था, इसलिए वह आसानी से यहां आ-जा सका।