आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे दिलीप कुमार

0

अभिनेता दिलीप कुमार के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। वह अब अब खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत स्थिर है। आज उनको हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
दिलीप कुमार के स्वास्‍थ में तेजी से सुधार हो रहा है। जिसको देखते हुए उनका ईलाज कर रहे चिकित्सकों ने एक-दो दिन पहले उनको जल्द हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर देने की संभावना जताई थी। 
सोमवार को उनकी हालत पहले से बेहतर होना शुरू हुई थी। बुधवार तक उनको आबर्जवेशन में रखा गया। स्थिति अच्छी होने पर आज उनके डिस्चार्ज की घोषणा चिकित्सकों ने कर दी है। 

दिलीप कुमार अब अपने देखने आने वालों से भी अच्छी तरह से बातचीत कर रहे हैं। उनके चाहने वाले लीलावती अस्पताल से उनके बाहर आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।