अभिनेता ऋतिक रौशन महसूस करते हैं कि द एवेंचर्स और आयरन मैन-3 जैसी हॉलीवुड फिल्मों ने सुपरहीरो फिल्मों का मापदंड बढ़ा दिया है और जब कृष-3 रिलीज होगी तब वह इन बडे़ सुपरहीरो से तुलना एवं प्रतिस्पर्धा करने को तैयार होंगे।
ऋतिक ने यहां कृष-3 के ट्रेलर लांच पर कहा, जब हम द एवेंजर्स, आयरन मैन-3, सुपरमैन देखते हैं तब वे हमें विस्मयकारी नजर आते हैं। उन्होंने…

अभिनेता ऋतिक रौशन महसूस करते हैं कि द एवेंचर्स और आयरन मैन-3 जैसी हॉलीवुड फिल्मों ने सुपरहीरो फिल्मों का मापदंड बढ़ा दिया है और जब कृष-3 रिलीज होगी तब वह इन बडे़ सुपरहीरो से तुलना एवं प्रतिस्पर्धा करने को तैयार होंगे।
ऋतिक ने यहां कृष-3 के ट्रेलर लांच पर कहा, जब हम द एवेंजर्स, आयरन मैन-3, सुपरमैन देखते हैं तब वे हमें विस्मयकारी नजर आते हैं। उन्होंने मापदंड बढ़ा दिया है। वे उसे दूसरे स्तर तक ले गए हैं। हमें खड़ा होना है ओर प्रतिस्पर्धा का सामना करना है।
उन्होंने कहा, हम उनसे क्यों प्रतिस्पर्धा न करें और यह देखें कि हम क्या कर सकते हैं। कृष-3 में ऋतिक , प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानावत और विवेक ऑबरॉय मुख्य किरदार में है।
कृष-3 का प्रोमो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
http://www.p7news.com/video/special-video/item/3807-follywood-hrithiks-krrish-3-promo-with-srks-chennai-express.html