गैंग्‍स ऑफ वासेपुर गर्ल हुमा कुरैशी को साइज जीरो से परहेज

0

साइज जीरो के प्रति जूनुनी फिल्मी दुनिया में अपनी काया के लिए आलोचना की शिकार होने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी को अपना वर्तमान शारीरिक सौष्ठव ही पसंद है। अपनी आने वाली फिल्‍म डी डे और शार्ट में भी हुमा अलग अंदाज में दिखाई देंगी।

अपनी पहली फिल्म गैंग्‍स ऑफ वासेपुर में आकर्षक काया और स्वभाविक शैली में नजर आने वाली हुमा को अपना यही रूप रंग पसंद है। हालां…

साइज जीरो के प्रति जूनुनी फिल्मी दुनिया में अपनी काया के लिए आलोचना की शिकार होने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी को अपना वर्तमान शारीरिक सौष्ठव ही पसंद है। अपनी आने वाली फिल्‍म डी डे और शार्ट में भी हुमा अलग अंदाज में दिखाई देंगी।

अपनी पहली फिल्म गैंग्‍स ऑफ वासेपुर में आकर्षक काया और स्वभाविक शैली में नजर आने वाली हुमा को अपना यही रूप रंग पसंद है। हालांकि वजन के मुद्दे पर वह आलोचनाओं की शिकार होती रही हैं।

हुमा ने कहा गैंग्‍स ऑफ वासेपुर में मैं एक प्यारी लड़की बनी थी और यह एक आकर्षक भूमिका थी। एक थी डायन में मैं अभिनेत्री बनी थी। मैंने हमेशा एक प्यारी लड़की की भूमिका अदा की है। मुझे लगता है कि कुछ लोग हैं जिन पर साइज जीरो को लेकर सनक सवार है लेकिन आज हम लोगों के पास ऐसी अभिनेत्री हैं जो बहुत ज्यादा दुबली-पतली नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आप सोचती हैं कि यह (वजन) एक समस्या है या इसका कुछ फायदा है। साइज जीरो के मुकाबले मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर अपना यह व्यक्तित्व पसंद है।