मुंबई। अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की 6 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘हॉलीडे-अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ लगभग 50 देशों में रिलीज होगी। इनमें से बॉलीवुड के लिए कुछ नई मार्केट भी हैं। यह फिल्म 400 इंटरनेशनल स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि यह अक्षय कुमार की सबसे बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली फिल्म है।
रिलांयस एंटरटेनमेंट के सीओओके मुताबिक ‘यह अक्षय की सबसे बड़ी रिलीज है। हम ओवरसीज मार्केट शेयर बढ़ा रहे हैं। फिल्म एशिया और यूरोप में नए क्षेत्रों में रिलीज होगी। यह स्पेन में दिखाई जाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। वियतनाम में यह अक्षय का पहला प्रोजेक्ट होगा।’ उन्होंने आगे जानकारी दी कि फिल्म रिलीज के लिए साउथ अफ्रीका में सबसे बड़े एक्जिबिटर से टाइअप किया गया है।
अक्षय और सोनाक्षी के साथ इस फिल्म में गोविंदा भी नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।