रांझना-मुहल्ले का प्यार अक्सर डॉक्टर और इंजीनियर उठा कर..जाते हैं

0

एक लंबे समय बाद सोनम कपूर की फिल्म परदे पर आही गई। इस शुक्रवार रिलीज़ हुई फिल्म रांझना में सोनम कपूर के साथ कोलावरी डी फेम धनुष दिखाई दे रहें हैं। धनुष इस फिल्म से हिंदी सिनेमा मे कदम रख रहें हैं।

निर्देशक आनंद राय की फिल्म रांझना है कैसी – आईये बताते हैं  फिल्म रांझना के नाम से ही जा़हिर होता है कि फिल्म एक लव स्टोरी है। जी हां लव स्टोरी तो है। एक…

रांझना-मुहल्ले का प्यार अक्सर डॉक्टर और इंजीनियर उठा कर..जाते हैं

एक लंबे समय बाद सोनम कपूर की फिल्म परदे पर आही गई। इस शुक्रवार रिलीज़ हुई फिल्म रांझना में सोनम कपूर के साथ कोलावरी डी फेम धनुष दिखाई दे रहें हैं। धनुष इस फिल्म से हिंदी सिनेमा मे कदम रख रहें हैं।

निर्देशक आनंद राय की फिल्म रांझना है कैसी – आईये बताते हैं  फिल्म रांझना के नाम से ही जा़हिर होता है कि फिल्म एक लव स्टोरी है। जी हां लव स्टोरी तो है। एक लड़का जब जाता है चंदा मांगने और वहां वह एक लड़की को देखता है और तब ही से उसे, उस लड़की से प्यार हो जाता है। ये दोनों लड़के-लड़की छोटे रहते हैं और लड़का बड़े होते होते वह लड़की से इतना प्यार करता है कि वह हर कोशिश करता है उस पाने के लिए पर…

फिल्म रांझना में लड़का है हिन्दु परिवार से और सोनम है मुस्लिम परिवार से। जब इन दोनों के बिच छोटी उम्र कुछ गलता होता है तो, सोनम के माता पिता उसे बाहर पढ़ने के लिए भेज देते हैं। जहां से वह 8 साल बाद आती है। पर वह लड़के को भूल जाती है क्योंकि अब वह बड़ी हो जाती है।  सोनम कपूर और अभय देओल की शादी की तैयारियां शूरू होती है।  पर.. फिर एक ट्रेजिडी होती है।

फिल्म में काफी अच्छे डॉयलोग हैं जो आपको बहुत हंसाते है, गुदगुदाते हैं यानी अच्छे लगते हैं। जैसे ”मुहल्ले के लौंडो का प्यार अक्सर डॉक्टर और इंजीनियर उठा कर ले जाते हैं”। फिल्म में इस तरह कई ऐसे डॉयलोग हैं जो आपको लुभाते हैं।

बात करें एक्टिंग की तो पहले बताते हैं अभिनेत्री सोनम कपूर का काम अच्छा है वह भी पहले हाफ में, दूसरे हाफ में ठीक ठाक है सुधार की ज़रूत तो है। बात करें कोलावरी डी फेम धनुष की तो एक्टिंग के डिर्पाटमेंट में वे ठीक हैं, अभी लंबा सफर तय करना है।

फिल्म के अन्य सभी कलाकारों ने भी ठीक ठाक काम किया है पर सबसे ज्याद किसी ने प्रभाव डाल है  वह धनुष के साथ दोस्त मुरारी (मो. जीशान अय्यूब) ने। मुरारी (मो. जीशान अय्यूब) ने जबरदस्त डॉयलोग डिलीवरी से दर्शकों को में अपनी छाप छोड़ी है।

फिल्म देखने गए दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद फिल्म को सहराया है और यह भी बताया कि फिल्म पहल हाफ बहुत अच्छा है, दर्शकों को बांधे रखता है पर दूसरा हाफ थोड़ा कमज़ोर है। और रांझना देखने आए दिल्ली के होटल में स्टीर्वड का काम करने वाले सोनू शर्मा का कहना था कि फिल्म बहुत अच्छी है उन्हें सभी का काम पसंद आया। खास कर धनुष के दोस्त का, वे उनकी बहुत तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

इस फ्लिम की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है जिसे निर्देश आनंद राय का मिला है, कहानी और डायरेक्शन दोनों ही अच्छे हैं। फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है, दर्शकों को इनका म्यूज़िक पसंद आ रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म देखने लायक तो है। वैसे अभी एक ही दिन हुआ है इसलिए कहना जल्द होगा की फिल्म कैसी है। वैस वीकएंड है और सरल सा चेहर धनुष(कोलावरी डी फेम) और बॉलीवुड स्टईल क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर दर्शकों को फिल्म देखने के लिए ज़रूर सिनेमाघरों तक तो खिचेंगी। वैसे यह व्कत ही बताएगा की बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या हाल रहता है…