रोहित शेट्टी एक प्रतिभावान फिल्म निर्माता हैं :शेखर रावजियानी

0

7 साल के बाद फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे संगीतकार शेखर रावजियानी ने कहा कि रोहित सबसे अच्छे लोगों में एक हैं और वह गोलमाल के बाद उनके साथ काम करना चाहते थे लेकिन अन्य परियोजनाओं के चलते ऐसा नहीं हो सका।

शेखर ने बताया, रोहित एक हिट फिल्म निर्माता हैं। वह एक बहुत मेधावी व्यक्ति हैं लेकिन बहुत विनम्र हैं और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति ह…

रोहित शेट्टी एक प्रतिभावान फिल्म निर्माता हैं :शेखर रावजियानी

7 साल के बाद फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे संगीतकार शेखर रावजियानी ने कहा कि रोहित सबसे अच्छे लोगों में एक हैं और वह गोलमाल के बाद उनके साथ काम करना चाहते थे लेकिन अन्य परियोजनाओं के चलते ऐसा नहीं हो सका।

शेखर ने बताया, रोहित एक हिट फिल्म निर्माता हैं। वह एक बहुत मेधावी व्यक्ति हैं लेकिन बहुत विनम्र हैं और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उनके साथ काम करना हमेशा आनंददायक होता है।

चेन्नई एक्सप्रेस का निर्देशन शेट्टी ने किया है और संगीत विशाल शेखर ने दिया है। इस फिल्म में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया है।