बिग बॉस6 की प्रतियोगी सना खान इन दिनों ख़बरों में हैं..मामला किडनैपिंग का है। यह मामला चर्चा में इतना ज़्यादा आया कि सलमान खान भी इस ख़बर का हिस्सा बन गए। दबंग सलमान खान ने सना खान का बचाव करते हुए कहा है कि एक लड़की दूसरी लड़की का किडनैपिंग नहीं कर सकती। सना खान को आपने अमूल माचो ये तो बड़ा… टॉईंग है.. के एड में देखा होगा।
सलमान खान की फिल्म ‘मे…

सलमान खान की फिल्म ‘मेंटल’ की अदाकारा सना खान को फरार घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सना खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के शादी प्रस्ताव को अस्वीकार कर देने पर 15 साल की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का कथित तौर पर प्रयास किया। नवी मुंबई की पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सना खान का रिश्तेदार नावेद खान (22) और उसके तीन मित्र क्षितिज दुबे (22), विस्मित आमरे (23) और 17 साल का एक किशोर शामिल है।
ख़बरों के अनुसार 30 अप्रैल को जब लड़की घर लौट रही थी, तब नावेद ने उसे रोक कर एक बीएमडब्ल्यू कार में अंदर खींचने का प्रयास किया। उस समय कार सना ही चला रही थी और नावेद के साथ उसके तीन मित्र भी थे। उन्होंने कहा कि लड़की अपनी जान बचाने में कामयाब रही और अपने घर की ओर भागी। वहां नावेद और उसके साथी पहले से ही मौजूद थे। वहां उनके बीच गरमागरम बहस हुई।
पीड़ित लड़की की मां ने 1 मई को पुलिस से संपर्क किया था और शिकायत दर्ज कराई थी। और फिर मुंबई पुलिस ने उस ही दिन उन चार लड़को को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि सना और गिरफ्तार अन्य आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।