सोनम की गाड़ी चल पड़ी

0

जी हां आप भी शायद कह रहे होंगे और हो भी क्यों न आखिरकार अनिल कपूर की सूपुत्री सोनम कपूर की एक फिल्म हिट हो ही गई। हाल ही में रिलीज़ हुई सोनम कपूर क फिल्म रांझना सोनम के लिए लक्की साबित हुई है।

  अभिनेत्री सोनम ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। पर फिल्म कुछ खास कमाल न कर पाई। एक के बाद एक कई फिल्में आई पर …। खैर अब सोनम कपूर की गाड़ी चल…

सोनम की गाड़ी चल पड़ी

जी हां आप भी शायद कह रहे होंगे और हो भी क्यों न आखिरकार अनिल कपूर की सूपुत्री सोनम कपूर की एक फिल्म हिट हो ही गई। हाल ही में रिलीज़ हुई सोनम कपूर क फिल्म रांझना सोनम के लिए लक्की साबित हुई है।

  अभिनेत्री सोनम ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। पर फिल्म कुछ खास कमाल न कर पाई। एक के बाद एक कई फिल्में आई पर …। खैर अब सोनम कपूर की गाड़ी चल पड़ी है। और इसलिए सोनम इन दिनों सातवे आसमान पर हैं।

फिल्म को रिलीज़ हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म ने अब तक 31.5 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। इस शुक्रवार को रिलीज हुई आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझना’ को अच्छी ओपनिंग मिली है। शुरू के तीन दिनों में इसने तकरीबन 20 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को पहले दिन 5 करोड़ 12 लाख रुपए की ओपनिंग मिली है। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बेहतर हुआ। शनिवार को इस फिल्म ने 6 करोड़ 80 लाख रुपए कमाए, वहीं रविवार को इस फिल्म ने सवा आठ करोड़ रुपए की कमाई की।

फिल्म रांझना हिट हो चुकी है फिर भी फिल्म के स्टार सोनम कपूर और धनुष प्रमोशन में लगे हुए हैं। साथी ही इस फिल्म को प्रचार अब उनके प्रशंसक कर रहें हैं यानी जनता जर्नाधन इस फिल्म की तारीफ कर हैं इस कारण फिल्म को और दर्शक मिल रहे हैं। वैसे इस फिल्म के सबसे बड़े प्रशंसक हैं महानायक अमिताभ बच्चन। बिग बी कहते हैं कि उन्हें अफसोस है कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

वैसे एक बात तो सोनम कपूर पर सटीक बैठेगी की देर तो है पर अंधेर नही… इस प्रकार अच्छा काम करो और बढ़ते रहो आगे।