चाचा” के क्षेत्र से मैदान में उतरेंगी प्रिंयका?

0

नई दिल्ली। मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव की प्रचार कमान संभालने की खबर के बाद अब एक बार फिर सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बार प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उताने की बात उठी है।

इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी की ओर से अब एक प्रस्ताव पास किया गया है,जिसमें प्रियंका गांधी इलाहबाद की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाने की बात कही गई है। कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि प्रियंका गांधी को इलाहबाद की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाया जाए। उल्लेखनीय है कि इलाहबाद की इसी फूलपुर सीट से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू “चाचा” चुनाव लड़ते थे।

“मोदी बनाम प्रियंका” पर बौखलाहट

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेद्र मोदी के सामने कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम आने पर कांग्रेस आग बबूला हो गई। कांग्रेस की नई रणनीति के तहत प्रियंका गांधी 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करेगी, ये सूचना जैसे ही मीडिया में आई कांग्रेस ने इस खबर को गलत बताया। कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि दतिया की खबर दबाने के लिए ऎसा किया गया। माकन ने इसे शरारत भरी खबर करार देकर मीडिया पर ठीकरा फोड़ दिया।