दिल्‍ली में लड़के भी असुरक्षित: IG के बेटे से रेप

0

इमालवा – नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्‍ली में महिलाएं तो महिलाएं, अब लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक IG के 17 साल के बेटे के साथ उसके दो दोस्तों ने जबरन सेक्‍स किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है। 

दिल्‍ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिन आईजी के बेटे के साथ यह कुकर्म हुआ है, वह दिल्‍ली में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक सप्ताह पहले वह पत्नी के साथ बाहर गए थे। घर में उनका 17 साल का नाबालिग बेटा व एक नौकरानी अकेले थी।

आईजी के नाबालिग बेटे ने अपने घर में दोस्‍तों के लिए पार्टी रखी थी। इसमें उसके दोस्‍त फहीम व जॉनी भी आए थे। जमकर सब ने शराब पी। इसके बाद 3-4 दोस्त अपने अपने घर चले गए थे लेकिन फहीम व जॉनी वहीं रुक गये और फिर दोनों ने नाबालिग के साथ जबरन कुकर्म किया। कुकर्म के बाद उन्‍होंने घर के महंगे सामान पर भी हाथ फेर दिया।

कुछ दिनों बाद जब आईजी अपनी पत्‍नी के साथ घर लौटे तो सामान नहीं पाकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आईजी के बेटे के साथ कुकर्म हुआ है।