देश को अर्थशास्त्री नहीं यर्थाथवादी प्रधानमंत्री चाहिए : भाजपा

0

संप्रग सरकार की चंहु-मुखी असफलताओं के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाने पर लेते हुए भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि देश को अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री की बजाय यर्थाथवादी प्रधानमंत्री की दरकार है।

उद्योग मंडल एसोचम के यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख ने कहा, अगर आप गुंजायमान भारत बनाना चाहते है, देश को आर्थिक शक्ति बन…

देश को अर्थशास्त्री नहीं यर्थाथवादी प्रधानमंत्री चाहिए : भाजपा

संप्रग सरकार की चंहु-मुखी असफलताओं के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाने पर लेते हुए भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि देश को अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री की बजाय यर्थाथवादी प्रधानमंत्री की दरकार है।

उद्योग मंडल एसोचम के यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख ने कहा, अगर आप गुंजायमान भारत बनाना चाहते है, देश को आर्थिक शक्ति बनाना चाहते हैं, अगर हम चाहते हैं कि दुनिया में हमारी विश्वसनीयता और कद बढ़े तो उसके लिए ऐसा नेतृत्व चाहिए जिसमें दृष्टि के साथ दृढ़ विश्वास भी हो। ऐसा व्यक्ति ही गुंजायमान भारत और उसे विश्व की आर्थिक शक्ति बना सकता है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अपने आप में बहुत बड़े अर्थशास्त्री हैं। मेरा मानना है कि भारत जैसे देश को चलाने के लिए, आपको अर्थशास्त्री नहीं, बल्कि यर्थाथवादी की आवश्यकता है। भाजपा प्रमुख ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी अर्थशास्त्री नहीं थे, लेकिन वह यर्थाथवादी थे और जमीनी हकीकत को अच्छी तरह समझते थे।

बढ़ती मंहगाई और देश की अर्थव्यवस्था में आई मंदी को काबू नहीं करने पाने के लिए प्रधानमंत्री को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उनमें ऐसा करने के विश्वास और दृढ़ता की कमी है।

राजनाथ ने कहा कि मनमोहन सिंह जबसे प्रधानमंत्री बने हैं उनमें उन्होंने दृढ़ता और विश्वास की कमी पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र को लेकर भारत की विश्वसनीयता में कमी आई है।