आम आदमी पार्टी की नेता संतोष कोली की मौत हो गई है। संतोष काफी दिनों से गुड़गांव के फॉरटिस अस्पताल में दाखिल थी।
गाज़ियाबाद में एक महीने पहले संतोष को एक कार ने टक्कर मारी थी। आम आदमी पार्टी ने हमले का आरोप लगाया था। संतोष कोली विधानसभा चुनाव लड़ने वाली थीं और दिल्ली के सीमापुरी इलाके से उम्मीदवार थी।
कल रात संतोष का बुखार 108 तक पहुंच गया था और साथ ही…
आम आदमी पार्टी की नेता संतोष कोली की मौत हो गई है। संतोष काफी दिनों से गुड़गांव के फॉरटिस अस्पताल में दाखिल थी।
गाज़ियाबाद में एक महीने पहले संतोष को एक कार ने टक्कर मारी थी। आम आदमी पार्टी ने हमले का आरोप लगाया था। संतोष कोली विधानसभा चुनाव लड़ने वाली थीं और दिल्ली के सीमापुरी इलाके से उम्मीदवार थी।
कल रात संतोष का बुखार 108 तक पहुंच गया था और साथ ही बीपी 57/126 पर पहुंच गया था तभी डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद कम जाहिर कर दी थी।
संतोष ने कुछ समय पहले एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन पर 9 बार हमले हो चुके हैं लेकिन उन्होंने फिर भी भ्रष्टाचार के लिए अपनी जंग लड़नी बंद नहीं की थी। संतोष आम जनता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर तैयार रही और वर्ष 2002 से वह एक आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थी।
संतोष कोली की मौत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुमार विश्वास ने दुख जताते हुए कहा कि इस देश में ईमानदार लोगों को ईमानदारी का यही ईनाम मिलता है। हमें यह बताने की जरूरत नहीं कि दिल्ली कितनी सुरक्षित है क्योंकि कुछ समय पहले निर्भया जिस दरिंदगी का शिकार हुई उसके बाद कोली का जाना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।