सिविल सर्विर्सेज़ में महिलाओं का सिक्का, टॉपर हरिता कुमार

0

देश की सिविल सर्विर्सेज़ में महिलाओं का सिक्का एक बार फिर चला। लगातार तीसरी साल देश के इस सबसे प्रतिष्ठित इम्तिहान में महिला ने ही बाज़ी मारी है। केरल की हरिता कुमार इस बार की टॉपर रही हैं।

हरिता कुमार 2011 बैच की आईआरएस प्रोबेशनर हैं। सिविल सर्विर्सेज़ में दूसरे नंबर पर केरल के ही वी. श्रीराम हैं, जबकि तीसरा रैंक राजस्थान की स्तुति चरण के नाम रहा ह…

सिविल सर्विर्सेज़ में महिलाओं का सिक्का, टॉपर हरिता कुमार

देश की सिविल सर्विर्सेज़ में महिलाओं का सिक्का एक बार फिर चला। लगातार तीसरी साल देश के इस सबसे प्रतिष्ठित इम्तिहान में महिला ने ही बाज़ी मारी है। केरल की हरिता कुमार इस बार की टॉपर रही हैं।

हरिता कुमार 2011 बैच की आईआरएस प्रोबेशनर हैं। सिविल सर्विर्सेज़ में दूसरे नंबर पर केरल के ही वी. श्रीराम हैं, जबकि तीसरा रैंक राजस्थान की स्तुति चरण के नाम रहा है। इस साल जनरल कैटेगरी के अलावा एससी और एसटी वर्गों में ही भी महिलाएं ही अव्वल रही हैं।

सिविल सर्विर्सेज़ परीक्षा के टॉप फिफ्टी में इस बार केरल से आठ लोग हैं। इस बार कुल 998 उम्मीदवारों में 753 पुरुष और 245 महिलाओं को आईएएस, आईपीएस जैसी सर्विस के लिए चुना गया है। टॉप 25 में 6 ऐसे हैं, जिनका यह यूपीएससी में पहला प्रयास था। नौ का दूसरा, आठ का तीसरा और एक-एक का चौथा और छठा प्रयास था।