वैटिकन सिटी में नए पोप का चुनाव हो गया है। अर्जेन्टीना के कार्डिनल जॉर्ज मारियो बर्गोगलियो बने नए पोप। इन्हें पोप फ्रांसिस वन के नाम से जाना जाएगा। पोप के रूप में चुने जाने के बाद सबसे पहले ऐतिहासिक सेंट पीटर्स बैसिलिका की बालकनी में आकर उन्होंने दर्शन दिए। इस मौके पर पोप फ्रांसिस ने लोगों को संबोधित भी किया। पोप को दो तिहाई बहुमत से चुना गया। नए प… वैटिकन सिटी में नए पोप का चुनाव हो गया है। अर्जेन्टीना के कार्डिनल जॉर्ज मारियो बर्गोगलियो बने नए पोप। इन्हें पोप फ्रांसिस वन के नाम से जाना जाएगा। पोप के रूप में चुने जाने के बाद सबसे पहले ऐतिहासिक सेंट पीटर्स बैसिलिका की बालकनी में आकर उन्होंने दर्शन दिए। इस मौके पर पोप फ्रांसिस ने लोगों को संबोधित भी किया। पोप को दो तिहाई बहुमत से चुना गया। नए पोप की उम्र 76 साल है।कई दिनों से जारी इंतजार खत्म हो गया। दुनिया भर के ईसाइयों के प्रतिनिधि बनकर वेटिकन आए 115 कार्डिनलों ने नए पोप जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो के नाम पर मुहर लगा दी। नए पोप ने बालकनी से जब श्रद्धालुओं को दर्शन दिए तो उस वक्त वेटिकन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जॉर्ज मारियो बर्गोगलियो वेटिकन के 266 वें पोप होंगे।इससे पहले पोप बेनेडिक्ट 16 के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही नए पोप को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। दुनिया भर से 115 कार्डिनल नए पोप को चुनने की प्रक्रिया में शामिल होने वेटिकन आए थे। पोप फ्रांसिस को दो तिहाई बहुमत से नया पोप निर्वाचित किया गया है। उनके नाम पर उस वक्त मुहर लग गई जब सिस्टिन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकला। जैसे ही यह धुआं चिमनी से बाहर आया बाहर खड़े श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।नए पोप फ्रांसिस अर्जेंटीना से हैं उन्होंने अपने लिए फ्रांसिस नाम को चुना है। अब दुनिया उन्हें पोप फ्रांसिस के नाम से जानेगी।