महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को गुरुवार रात बकिंघम पैलेस में हुए एक फंक्शन के दौरान खुद को ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच करने के बाद डाक्टर्स ने फिलिप के पेट का ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप पेट का आपॅरेशन कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बकिंघम पैलेस द…
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को गुरुवार रात बकिंघम पैलेस में हुए एक फंक्शन के दौरान खुद को ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच करने के बाद डाक्टर्स ने फिलिप के पेट का ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप पेट का आपॅरेशन कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बकिंघम पैलेस द्वारा गुरुवार रात जारी किए गए बयान में बताया गया, ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (प्रिंस फिलिप) को पेट की जांच के बाद ऑपरेशन के लिए लंदन क्लीनिक में भर्ती कराया गया। उन्हें दो हफ्तों तक अस्पताल में रखा जा सकता है।’दरअसल, 91 वर्षीय फिलिप कल रात बकिंघम पैलेस में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए थे। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह इसी महीने 92 साल के हो जाएंगे। फिलिप गत सोमवार को बकिंघम पैलेस में आयोजित एक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि वह ‘खुद को बीमार’ महसूस कर रहे थे।प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने फिलिप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग को मैं शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।’बता दें कि फिलिप इससे पहले एलिजाबेथ के महारानी बनने की 60वीं सालगिरह के अवसर पर मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां भी सहज महसूस नहीं कर रहे थे। हालांकि तब इसे उनकी उम्र का तकाजा माना जा रहा था।