सांप्रदायिक हिंसा से मिस्र में तनाव का माहौल

0

मिस्र में बीते सप्ताहांत हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से यहां तनाव का माहौल है। इस हिंसा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने इस घटना की तत्काल जांच कराने का आश्वासन दिया है।मिस्र के शहर अब्बासिया के मध्य में स्थित गिरजाघर के बाहर पुलिस बल तैनात है। रविवार को यहां हुई मुठभेड़ में दो लोगों की मौत हो गई थी। मिस्र की राज… सांप्रदायिक हिंसा से मिस्र में तनाव का माहौल

मिस्र में बीते सप्ताहांत हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से यहां तनाव का माहौल है। इस हिंसा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने इस घटना की तत्काल जांच कराने का आश्वासन दिया है।मिस्र के शहर अब्बासिया के मध्य में स्थित गिरजाघर के बाहर पुलिस बल तैनात है। रविवार को यहां हुई मुठभेड़ में दो लोगों की मौत हो गई थी। मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में स्थित इस शहर में बीते शुक्रवार देर रात हुई सांप्रदायिक हिंसा में चार कॉप्टिक ईसाइयों की मौत पर शोक जताने के लिए लोग रविवार को इस गिरजाघर में इकट्ठा हुए थे। शुक्रवार की हिंसा में एक मुस्लिम की भी मौत हो गई थी।समाचार एजेंसी के मुताबिक, गृह मंत्रालय के विश्वसनीय सूत्रों ने उसे बताया है कि अब्बासिया गिरजा घर के पास हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इनमें से नौ पुलिसकर्मी एयर गन के छर्रों से घायल हुए हैं। गिरजाघर के बाहर हुई इस हिंसा के विरोध में दर्जनों कॉप्टिक ईसाई बिब्लोथिका एलेक्जेंड्रीना की सीढि़यों पर बैठे हुए हैं। मिस्र के प्रमुख विपक्षी नेता मोहम्मद अल्बर्देई ने कल कहा कि देश के भीतर इन समस्याओं का एक मात्र हल राष्ट्रीय सुलह से ही निकल सकता है। वहीं देश के बीस विधायकों ने इस घटना के सिलसिले में प्रधानमंत्री हिसाम कांदिल और गृह मंत्री मोहम्मद इब्राहिम को तलब करने की मांग की है।