कांग्रेस न देश बचा सकती है न बना सकती है- चौहान

0

इमालवा – सागर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपनी विश्‍वसनीयता खो चुकी है, उसके वायदें खोखले साबित हुए है। चाहे गरीबी हटाओं अभियान हो अथवा 100 दिन में मंहगाई पर नियंत्रण लगाने का चुनावी वादा हो, कहीं भी कांग्रेस अपने कहे पर खरी नहीं उतरी है। पिछले 10 वर्षों में यूपीए सरकार ने मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के बेईमानी की है, मध्यप्रदेश को उसके वाजिब हकों से वंचित किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गत् वर्षों में मध्यप्रदेश को विकास और खेती की तरक्की की मामलें में नई बुलंदियों पर पहुंचाया है जिससे प्रदेश में विकास की दर बढ़ी है और मध्यप्रदेशके किसानों में खुशहाली आई है। लेकिन विकास की गाड़ी एक पहियें पर नहीं चलती, हमें शिवराज सिंह की विकास की गाड़ी में दूसरा पहिया दिल्ली में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाकर लगाना होगा। दिल्ली में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से मध्यप्रदेश विकास की नई मंजिलें छूऐगा और देश से मंहगाई, भ्रष्टाचार का अंत होगा।

शिवराज सिंह ने सागर संसदीय क्षेत्र के शाहगढ़ और देवरी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव एक अवसर है कि कांग्रेस को विदा करें क्योंकि कांग्रेस  अब क्षीण हो चुकी है, उसमें न तो कल्पनाशक्ति है, न दूरदृष्टि है, वह न तो मुल्क को बचा सकती है न भविष्य को बना सकती है। ऐसी कांग्रेस को ढ़ोते हुए जनता ने 6 दशकों तक प्रतीक्षा की लेकिन हताशा ही हाथ आई है। उन्होनें कहा कि 16वीं लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता मिशन-29 को सफल बनायेगी और केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानें का लक्ष्य पूर्ण करेगी।