रतलाम | 125 करोड़ की आबादी वाला हमारा देश युवाशक्ति से भरपूर है। बावजूद चीन में बनीं वस्तुओं ने भारतीय बाजार पर कब्जा कर रखा है। यह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान को आर्थिक एवं सैन्य मदद दे रहा है। चीन में बनी वस्तु का बहिष्कार कर हम उसकी आर्थिक ही रीढ़ तोड़ देंगे।
यह बात हिम्मत कोठारी ने डालूमोदी चौराहे पर शनिवार शाम 5.3 बजे चीन के सामन की होली जलाते हुए कही। महापौर डाॅ. सुनीता यार्दे ने कहा चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार कर आर्थिक रूप से निकसान पहुंचाकर ही हम उसे हरा सकते हैं।
रेडक्रॉस अध्यक्ष महेन्द्र गादिया, भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, शरद जोशी, महेन्द्र कोठारी आदि उपस्थित थे।