झाली तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन नगर निगम ने लगवाया था। इसमें 14.40 लाख रुपए खर्च हुए। इसे भोपाल की कंपनी ने लगाया था। 1 अक्टूबर से यह शुरू हुआ था। चार दिन पहले यह डूब गया। अब इसे निकालकर व्यवस्थित लगाया जाएगा।
झाली तालाब में डूबे म्यूजिकल फव्वारे की तलाश जारी है। गुरुवार को भोपाल की कंपनी के कर्मचारी रतलाम आए और ननि के कर्मचारियों के साथ फव्वारे को ढूंढना शुरू किया। इसके लिए ड्रम बांधकर मचान बनाया है। फव्वारा मिल गया है लेकिन इसका वजन 2.5 क्विंटल होने से बाहर निकालने में परेशानी आ रही है। कर्मचारी दिनभर फव्वारे को निकालने की मशक्कत करते रहे। इसे निकालकर तालाब में व्यवस्थित लगाया जाएगा।