ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय सामने बाइक आने से पलटी बस

0

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में रतलाम से रावटी को चलते वाली कसेरा बस सोमवार शाम करीब 5.10 पर ट्रेक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक सामने आने पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 37 लोग घायल हुए है। जिनमें 21 महिला, 18 पुरूष और 8 बच्चे है। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ दुर्घटना में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रतलाम से रावटी के लिए कसेरा बस एमपी 43 डब्ल्यूए 0167 चलती है। वह शाम करीब सवा चार बजे रतलाम से रवाना हुई थी। बस फुल भरी हुई थी। राजपुरा गांव के पास ट्रेक्टर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से अचानक बाइक आने पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 37 लोग घायल हुए हैं। इनमें 21 महिला, 18 पुरूष और 8 बच्चे है। किसी को काफी गंभीर चोट नहीं आई है। चालक बस से कूदकर फरार हो गया है। बस रतलाम के कसेरा बाजार निवासी देवेंद्र कसेरा की है। चालक के खिलाफ दुर्घटना में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।