फेसबुक पर आज समस्या बताओ कल तक हो जाएगा समाधान

0

रतलाम। सोशल मीडिया कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है लेकिन शहर के अधिकांश लोगों यह मददगार है। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने फेसबुक पर अकाउंट बनाए हैं। इसके जरिए वे नागरिकों की शिकायतों को समय सीमा में समाधान कर रहे हैं। इनके फेसबुक अकाउंट पर यदि किसी नागरिक ने आज समस्या डाली तो अगले दिन उसका समाधान हाेना तय है। कलेक्टर महापौर दोनों ही फेसबुक अकाउंट को व्यस्त शेड्यूल के बावजूद दिनभर मेंं एक बार जरूर देखते हैं। समस्याओं को स्थिति पता कर उनके समाधान के निर्देश भी देते हैं।

मेयर रतलाम :

डॉ.यार्दे का फेसबुक अकाउंट मेयर रतलाम के नाम से है। नागरिकों की समस्याएं सुनने उनके सुझाव साझा करने के लिए हाल ही में महापौर ने फेसबुक अकाउंट बनाया। इस पर आने वाली समस्याओं सुझावों को महापौर खुद डायरी में नोट करती हैं। निगम पहुंचने पर समस्या के निदान की दिशा में कदम उठाती है। डॉ. यार्दे ने बताया सफाई, पानी, पेचवर्क जैसी छोटी समस्या अगले दिन हल कराती हूं। बड़ी समस्या के निदान के लिए सकारात्मक कोशिश की जाती है लेकिन इसमें कुछ वक्त लगता है।

डीएम रतलाम :

डॉ.गोयल ज्वाइनिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ज्वाइनिंग के कुछ दिन बाद उन्होंने डीएम रतलाम के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया था। इस पर कलेक्टर ने सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने के साथ नागरिकों से रोजगार के अवसर अन्य बिंदू साझा किए। उनकी समस्या सुझाव देखे और अमल में लाने की कोशिश की। कलेक्टर के फेसबुक अकाउंट में कर्फ्यू के दौरान काफी अहम भूमिका निभाई। इसके जरिए प्रसारित सटीक सूचनाओं से नागरिकों ने अफवाहों से राहत पाई।
ये भी फेसबुक पर :

{डॉ.आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन रतलाम

{अशोक पोरवाल, निगमाध्यक्ष रतलाम

फेसबुक अकाउंट से लाभ

{जनताको मुलाकात के लिए परेशान नहीं होना पड़ता।

{बिना मुलाकात समस्या सुझाव साझा कर सकते हैं।

{सुनवाई नहीं होने की दशा में दोबारा रिमाइंडर कर सकते हैं।

{शिकवा-शिकायत भी बिना सामने आए जिम्मेदारों तक पहुंचा सकते हैं।