यह सम्मान कार्यकर्ता का नहीं, कार्य का है- लोकसंत

0

लोकसंत विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी की उपस्थिति में रविवार को रतलाम की विभिन्न संस्थाओं ने चातुर्मास आयोजक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। इस दौरान लोकसंत ने कहा शहर की संस्थाएं यह सम्मान कर रही हैं पर यदि पूरा रतलाम भी काश्यप का सम्मान करे तो कम है।

उन्होंने कहा उनका सम्मान कार्यकर्ता के रूप में हो रहा है लेकिन वास्तव में यह उनके कार्य का सम्मान है। कार्य नहीं करो तो कोई सम्मान नहीं होता। वे चातुर्मास के लिए जबसे रतलाम आए हैं, तबसे काश्यप का सम्मान हो रहा है। विशिष्ट कार्यों के कारण उन्हें रतलाम के साथ पूरे प्रदेश की योजनाएं बनाने का जिम्मा मिला है, इससे उनकी जवाबदारी बढ़ गई है। इस दौरान महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने काश्यप का सम्मान किया। भाजपा मुखर्जी मंडल, वीर सावरकर मंच, क्षत्रिय खटिक समाज कल्याण समिति, अग्रवाल समाज महासभा, श्री गुजराती सेन समाज, पतंजलि नशामुक्ति समिति, श्री परशुराम ब्राह्मण महासभा, पेंशनर्स एसोसिएशन, संत कंवरराम सिंधु नगर समिति आदि ने भी सम्मान किया। संचालन राजकमल जैन ने किया।

जागृति यात्रा से धर्ममय हुआ जयंतसेन धाम-रविवार को मधुकर संस्कार ज्ञानायतन द्वारा निकाली धर्म जागृति यात्रा जयंतसेन धाम पहुंची। सुबह अभिषेक, दोपहर में संयम संवेदन के आयोजन के बाद शाम को संध्या भक्ति का आयोजन किया गया। इसमें मुनिराज चारित्रर| विजयजी, निपुणर| विजयजी, जिनागमर| विजयजी, प्रसिद्धर| विजयजी ने आध्यात्मिक भावों के साथ वातावरण को धर्ममय बना दिया। ‘पुण्य हो तो ऐसा’ विषय पर विशेष प्रवचन देते हुए निपुणर| विजयजी ने कहा पुण्य का उपार्जन धर्म से ही होता है। इसलिए धर्म करने का अवसर जब भी मिले, शुभ भाव से उसे कर लेना चाहिए। धर्म के प्रभाव से ही पुण्यानुबंधी पुण्य प्रकट होता है।

लोकार्पण समारोह आज

सोमवार को लोकसंत मुनिमंडल व साध्वीवृंद के साथ सुबह चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम जाएंगे। यहां आशीर्वचन के बाद पोलोग्राउंड के समीप जनचेतना परिषद द्वारा संचालित बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय भवन में द्वितीय खंड का लोकार्पण समारोह होगा। भवन का निर्माण विधायक निधि से दिए 14 लाख 50 हजार रुपए से नगर निगम द्वारा करवाया गया है। बधिर व मंदबुद्धि विद्यालय के बच्चों ने विगत दिनों जयंतसेन धाम में लोकसंत से विद्यालय आने की विनती की थी, जिस पर लोकसंत ने जल्द आने का कहा था। लोकसंत फिर काटजू नगर जाएंगे। 8 नवंबर को जयंतसेन धाम से कस्तूरबा नगर स्थित नमिनाथ जैन मंदिर की चैत्य परिपाटी निकाली जाएगी।

माली समाज ने लोकसंत जयंतसेन सूरीश्वरजी का अभिनंदन व विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर आशा मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन पटेल, शंकरलाल सैनी आदि उपस्थित थे।