रतलाम। स्थानीय नगर निगम परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब कांग्रेस की महिला पार्षद यास्मीन शेरानी को किसी ने गोली मार दी।
करीब एक बजे सुश्री शेरानी को उस समय गोली मारी गई जब वे रोज की तरह निगम परिसर में पहुंची थी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल और निगम परिसर में खासी भीड़ जमा हो गई है।
अभी यह पता नहीं चल सका है कि इस घटना के पीछे क्या वजह है और किसने गोली मारी। गोलीकांड के बाद शहर में अफरातफरी फैल गई। कुछ जगह तोड़फोड़ की जानकारी भी मिली है। पुलिस भी अभी कुछ कहने की हालत में नहीं है।