रलताम। शहर में एक दर्जन स्थान पर सुविधाघर बनाने के लिए जगह-जगह भूमि पूजन के पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे को विरोध झेलना पड़ रहा हैं। जवाहर नगर से शुरू हुआ विरोध डालूमोदी बाजार रोड से होते हुए बाजना बस स्टैंड के रास्ते अब अलकापुरी पहुंच गया। मंगलवार को भूमि पूजन के पूर्व व्यापारियों ने विरोध किया। शहर में एक दर्जन सुविधाघर कहां बनाया जाए, इस स्थल का चयन एमआईसी ने लोगों से प्रस्ताव मांगे बगैर किया हैं।
प्रत्येक सुविधा घर को 2.40 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा हैं। शहर में कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम परिसर, डॉ. देवीसिंह की गली, बाजना बस स्टैंड, जवाहर नगर, अलकापुरी आदि स्थान पर इनका निर्माण किया जा रहा हैं। इसमे से जवाहर नगर व नगर निगम परिसर में बना सुविधाघर करीब तैयार हो गया हैं।
सर्वे के बाद बनाने का हुआ निर्णय
भोपाल के एक दल ने शहर में सुविधाघर बनाने के लिए सर्वे किया। दल ने लोगों के घनत्व व बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों की संख्या के आधार पर अपनी रिपोर्ट भोपाल में नगरीय निकाय विभाग को दी। इसके बाद वही से 12 स्थान पर सुविधाघर बनाने के लिए मंजूरी आई। वेसे यह मंजूरी करीब दो परिषद पूर्व की आई, इसको अमल में यह परिषद ला रही। जवाहर नगर में सब्जी बाजार के करीब सुविधाघर निर्माण का जमकर विरोध शुरू में हुआ। यहां तक की महापौर को पूजन कराए बगैर लौटना पड़ा था। इसके बाद तत्कालीन एमआईसी सदस्य अरुण राव ने स्थानीय लोगों को समझाने का कार्य किया व निर्माण कार्य शुरू हुआ।
फिर विरोध शुरू
डॉ. देवीसिंह की गली में निगम जहां सुविधाघर बनाना चाह रहा है, वही यातायात विभाग की योजना दुपहियां वाहन की पार्र्किंग की हैं। इन सब के बीच रहवासियों का विरोध इस बात को लेकर है, कि उनके घर के बाहर सुविधाघर न हो। मंगलवार को भी एेसा ही हुआ। अलकापुरी क्षेत्र में फोरलेन रोड पर सुविधाघर निर्माण के लिए वर्तमान व पूर्व एमआईसी सदस्यों के साथ महापौर पहुंची तो व्यापारियों ने पहले विरोध किया। इनका कहना था कि सफाई के अभाव में गंदगी होगी व व्यापारियों को परेशानी झेलनी होगी। ऐसे में भगतसिंह भदोरिया व अरुण राव ने हस्तक्षेप किया व व्यापारियों को समझाया।
काम जारी रहेगा
स्थल चयन का कार्य की मंजूरी एमआईसी ने दी हैं। बेहतर कार्य का विरोध छोटा-मोटा होता हैं। निर्माण कार्य जारी रहेगा।
-सोमनाथ झारिया, आयुक्त, नगर निगम