पंजाब में चुनाव से पहले राजनीति अपना रंग बदलता नजर आ रहा है। नवतोत सिंह सिद्धू की पत्नी ते पंजाब कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अब एक और खिलाड़ी कांग्रेस का दामन थामने वाला है।
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में हरभजन जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार बन सकते हैं।
ये खबर नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बाद सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह राजनीति में कदम रखने के लिए कई महीनों से पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं। ऐसे में देखना होगा कि भज्जी कांग्रेस का दामन थामते हैं कि नहीं। गौरबतल है कि भज्जी की शादी में खुद पीएम मोदी शामिल हुए थे।