क्रिकेट के साथ साइड बिजनेस भी चला रहे हैं धोनी

0

क्रिकेटर धोनी जो मैदान में करते हैं क्या उसपर बिज़नेसमैन धोनी का भी असर होता है? एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जिस रहिति स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनी में धोनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है वो टीम इंडिया में खेलने वाले चार दूसरे खिलाड़ियों का मैनेजमेंट देखती है।सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह की कप्तानी तीनों फॉर्मेट्स में धोनी ही करते… क्रिकेट के साथ साइड बिजनेस भी चला रहे हैं धोनीक्रिकेटर धोनी जो मैदान में करते हैं क्या उसपर बिज़नेसमैन धोनी का भी असर होता है? एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जिस रहिति स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनी में धोनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है वो टीम इंडिया में खेलने वाले चार दूसरे खिलाड़ियों का मैनेजमेंट देखती है।सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह की कप्तानी तीनों फॉर्मेट्स में धोनी ही करते हैं। यानी इन चारों में से कौन से खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे इस बारे में धोनी की राय काफी मायने रखती है। बिज़नेस की भाषा में इसी तरह का CONFLICT OF INTEREST सुपरकिंग्स के कप्तान के तौर पर भी देखा जा सकता है। रैना और जडेजा इसी टीम का हिस्सा हैं।इसके अलावा चेन्नई की मालिक इंडिया सीमेंट्स में धोनी उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिक्सिंग विवाद में चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम उछलने के बाद भी कैप्टन धोनी सिर्फ इसीलिए चुप रहे ताकि बिज़नेसमैन धोनी का नुकसान ना हो। धोनी ने इसी साल रहिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में 210 करोड़ रुपये के बदले 15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।