संगीतों से सजी ब्लॉक बस्टर फिल्म आशिकी से हटते हुए फिल्मकार महेश भट्ट ने उसके सीक्वेल आशिकी 2 को पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के रूप में ढाला है।भट्ट ने कहा कि वर्ष 1991 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी की सफलता और उसके बाद के वर्षों में सिनेमाघरों एवं टीवी पर बार बार दिखाए जाने व वर्षों तक उसके गीत की धूम रहने के बाद हमें पिछली विधा से हटना चाहिए।उन्होंने आगे…
संगीतों से सजी ब्लॉक बस्टर फिल्म आशिकी से हटते हुए फिल्मकार महेश भट्ट ने उसके सीक्वेल आशिकी 2 को पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के रूप में ढाला है।भट्ट ने कहा कि वर्ष 1991 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी की सफलता और उसके बाद के वर्षों में सिनेमाघरों एवं टीवी पर बार बार दिखाए जाने व वर्षों तक उसके गीत की धूम रहने के बाद हमें पिछली विधा से हटना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि आशिकी 2 के अलग दिखने की जरूरत है, क्योंकि दर्शक बदल चुके हैं और अब पूरी नयी पीढ़ी पूर्ण मनोरंजन के लिए मल्टीप्लेक्स में जाती है।उन्होंने बताया कि आप किसी भी फिल्म की सफलता दोहरा नहीं सकते ऐसे में इसे नई फिल्म ही कहें।मालूम हो, आशिकी-2 फिल्म की संगीत अभी से ही धूम मचा रखे हैं। इस फिल्म की लीडिंग रोल में आदित्य राय कपूर व श्रद्धा कपूर है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।