हॉलीवुड अभिनेत्री पेनोलोप क्रूज ने अपनी आने वाली एक इतालवी फिल्म वेनुतो अल मोंदो में अपने सह अभिनेता एमिल हिर्श के साथ एक अंतरंग दृश्य में अपने हुस्न को बेपर्दा कर दिया है।इस फिल्म में 38 वर्षीय अभिनेत्री ने एक अकेली मां का किरदार निभाया है जो अपने किशोर बेटे को सराजेवो ले जाती है जहां 16 साल पहले बोस्निया के युद्ध में उसके पिता की मौत हुई थी।फिल्म…
हॉलीवुड अभिनेत्री पेनोलोप क्रूज ने अपनी आने वाली एक इतालवी फिल्म वेनुतो अल मोंदो में अपने सह अभिनेता एमिल हिर्श के साथ एक अंतरंग दृश्य में अपने हुस्न को बेपर्दा कर दिया है।इस फिल्म में 38 वर्षीय अभिनेत्री ने एक अकेली मां का किरदार निभाया है जो अपने किशोर बेटे को सराजेवो ले जाती है जहां 16 साल पहले बोस्निया के युद्ध में उसके पिता की मौत हुई थी।फिल्म में पेनेलोप के दियागो के साथ भावनात्मक रिश्ते हैं। दियागो का किरदार हिर्श ने निभाया है। जब पेनोलोप शहर से बच्चे अपने बच्चे को लेकर जाती है तब दियागो वहीं रह जाता है।निजी जीवन में अपने पति जेवियर बार्डेम के साथ पेनेलोप खुश हैं। उनका दो साल का एक बेटा लियोनार्दो है और जल्द ही पेनेलोप और बार्डेम एक बार फिर अभिभावक बनने जा रहे हैं। दोनों ने वर्ष 2010 में शादी की थी।