66वें कान फिल्म महोत्सव में बालीवुड की अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो रेड कारपेट पर चहल कदमी करेंगी। भारत इस साल इस महोत्सव का अतिथि राष्ट्र है।
कान महोत्सव इस साल भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है और ओरियाल पेरिस इस मौके पर बालीवुड से जुड़े मेकअप कलेक्शन पेश करेगी। तीनों अभिनेत्रियां इस उत्पाद की ब्रांड एंब…
66वें कान फिल्म महोत्सव में बालीवुड की अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो रेड कारपेट पर चहल कदमी करेंगी। भारत इस साल इस महोत्सव का अतिथि राष्ट्र है।
कान महोत्सव इस साल भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है और ओरियाल पेरिस इस मौके पर बालीवुड से जुड़े मेकअप कलेक्शन पेश करेगी। तीनों अभिनेत्रियां इस उत्पाद की ब्रांड एंबेसडर हैं।
ऐश्वर्या इस साल लगातार 12वीं बार कान महोत्सव में मौजूदगी दर्ज कराएंगी। वह रेड कारपेट पर चलने के अलावा कान में भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के विशेष समारोह में सम्मानित अतिथि होंगी।