बेटे तैमूर को एक्टर नहीं, दादा मंसूर की तरह बनाना चाहती हैं करीना

0

करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के जन्म को 2 हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं। तैमूर के जन्म के बाद से ही लोगों ने ये अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि वो भी अपने माता-पिता की तरह बॉलीवुड में आएगा। लेकिन करीना इसके अपोजिट तैमूर को क्रिकेटर बनाना चाहती हैं।

दरअसल, हाल ही में करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताया कि पूरा परिवार तैमूर के साथ बैठा था, तभी ये बात आई कि जल्द ही तैमूर करिश्मा के बच्चों के साथ खेलेगा। तभी करीना ने कहा कि ध्यान रहे कि सिर्फ क्रिकेट ही खेले।

बता दें कि तैमूर के दादा यानी मंसूर अली खान पटौदी भी भारत के बेहतरीन क्रिकेटर रह चुके हैं और करीना की इस बात से लगता है कि वो तैमूर को अपने दादा की तरह ही बनाना चाहती हैं।

करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और सोनम कपूर लीड रोल में होंगी।