लेडीज नाइट में दर्शकों को गुदगुदाएंगी चार्ली थेरॉन

0

हॉलीवुड अभिनेत्री चार्ली थेरॉन ‘लेडीज नाइट’ नाम की हास्य फिल्म में नजर आने वाली हैं। इयॉन फ्लेक्स जैसी एक्शन फिल्म में बेहतरीन स्टंट करने वाली थेरान अब अपने चाहने वालों के गुदगुदाने के मूड में हैं। डेली स्टार की खबरों के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन वंडर ईयर के स्टार फ्रेड सैवेज करेंगे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को छो… लेडीज नाइट में दर्शकों को गुदगुदाएंगी चार्ली थेरॉन

हॉलीवुड अभिनेत्री चार्ली थेरॉन ‘लेडीज नाइट’ नाम की हास्य फिल्म में नजर आने वाली हैं। इयॉन फ्लेक्स जैसी एक्शन फिल्म में बेहतरीन स्टंट करने वाली थेरान अब अपने चाहने वालों के गुदगुदाने के मूड में हैं। डेली स्टार की खबरों के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन वंडर ईयर के स्टार फ्रेड सैवेज करेंगे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ने का निर्णय लेती है और न्यूयार्क चली जाती है। हालांकि ऐसा करने से पहले एक रात वह अपने दोस्तों के साथ बिताती है।डिजिटल स्पाई के अनुसार 37 वर्षीय अभिनेत्री ए मिलियन डेज टू डाई इन द वेस्ट नामक एक अन्य हास्य फिल्म में भी नजर आएंगी।