जरूरत से ज्यादा करेंगे ये काम तो होगा नुकसान

0

हम अपने लाइफस्टाइल में बहुत सी चीजों को हद से ज्यादा करने लगते हैं। इसके पीछे यही सोच होती है कि शायद कुछ ज्यादा करने से इसका फायदा भी ज्यादा मिलेेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं जो जरूरत से ज्यादा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यह बात औरत और मर्द दोनों पर ही लागू होती है। आइए जानते हैं इन बातों के बारे में

1. एक्सरसाइज
अपनी सेहत को स्वस्थ्य रखने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है। इससे शरीर में स्फूर्ति भी बनी रहती है लेकिन ज्यादा फायदा पाने के चक्कर में ज्यादा टाइम लगाना नुकसानदेह हो सकता है। इससे शरीर में स्फूर्ति की जगह थकावट रहेगी और आपकी मांसपेशियों को भी इससे नुकसान हो सकता है।
2. नहाना
आपको अगर यह कहा जाए कि नहाने से भी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता सकता है तो आपको शायद अजीब लगेगा। ज्यादा समय तक पानी में पहने से सर्दी और जुखाम जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। पानी में ठंड़क होती है और गर्मी केे एकदम पानी के संपर्क में आने से नुकसान हो सकता है।
3. देर तक सोना
सारा दिन काम करने के बाद रात को सोना बहुत जरूरी है। थकावट को दूर करने के लिए 7-8 घंटे की नींद पर्याप्त होती है। सुबह देर तक सोते रहने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। देर तक सोते रहने से मोटापा, मधुमेह, उच्च और निम्न रक्त चाप जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस लिए जरूरी है कि ज्यादा सोने की बजाए उतनी नींद ही लें,जितनी जरूरत हो।
4. जागना
सोना और जागना ऐसी प्रक्रियाएं हैं जिसके बिना हमारी दिनचर्या अधूरी है। वैसे तो सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन देर तक जागते रहने से सिर दर्द,थकावट और भूख न लगने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।