कर्नाटक विधानसभा चुनाव: महिलाओं को नहीं दिया हक

0

कर्नाटक विधानसभा की 223 सीटों के लिये वोट डाले जा रहे हैं। आपको बताते हैं कि कर्नाटक के दंगल में महिलाओं को कितनी तरजीह दी गई है।

आबादी आधी है लेकिन हक़ अधूरा है। महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करनेवाली और संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर अपना समर्थन जतानेवाली पार्टियां ज़मीनी स्तर पर सियासत में महिलाओं की भागीदारी बर्दाश्त नहीं कर पातीं। शायद तभी…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: महिलाओं को नहीं दिया हक

कर्नाटक विधानसभा की 223 सीटों के लिये वोट डाले जा रहे हैं। आपको बताते हैं कि कर्नाटक के दंगल में महिलाओं को कितनी तरजीह दी गई है।

आबादी आधी है लेकिन हक़ अधूरा है। महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करनेवाली और संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर अपना समर्थन जतानेवाली पार्टियां ज़मीनी स्तर पर सियासत में महिलाओं की भागीदारी बर्दाश्त नहीं कर पातीं। शायद तभी आबादी के हिसाब से महिलाओं को टिकट नहीं दिया जाता।

इलेक्शन वॉच ने जो एनालिसिस की है उसके मुताबिक बीजेपी में 218 उम्मीदवारों में से महज़ 7 महिलाएं हैं जबकि कांग्रेस के 217 में 9 महिला उम्मीदवार हैं। जेडीएस के 215 उम्मीदवारों में से 11 महिला प्रत्याशी हैं और केजेपी के 197 में से महज़ 13 प्रत्याशी ही महिलाएं हैं।

नेशनल इलेक्शन वॉच ने जिन 1052 प्रत्याशियों के हलफ़नामों को देखा उनमें 5.5 फीसदी यानी 58 उम्मीदवार ही महिला हैं।