किसी का दूत बन हाफिज सईद से नहीं मिला: वैदिक

0

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और योग गुरु बाबा रामदेव के निकट के सहयोगी वेद प्रताप वैदिक ने इन आरोपों से साफ इन्कार किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी अन्य व्यक्ति के दूत बनकर भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद से मिले। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वैदिक ने यह बातें कही।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान के खूंखार आंतकी हाफिज सईद के साथ उनका फोटो सोशल साइट्स पर जारी होने के बाद से वेद प्रताप वैदिक विवादों में हैं। उनपर आरोप लग रहे हैं कि वह भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी से क्यों मिले? वैदिक का कहना है कि सईद के साथ अपने फोटो को उन्होंने ही जारी किया है। वह दो जुलाई को लाहौर में सईद से मिले थे। एक घंटे तक उनकी सईद से बातचीत हुई थी।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर यह प्रश्न उठाया था कि वेद प्रताप वैदिक यह बताएं कि वह राजग सरकार के या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर आतंकी हाफिज सईद से मिले थे।