नई दिल्ली। यूपीए सरकार के नेताओं को यह लगने लगा है कि चुनाव के बाद उनका क्या हश्र होने वाला है। उन्हें पता है कि उन्होंने कैसा काम किया है और चुनाव बाद क्या फैसला आने वाला है। इसका प्रमाण केंद्रीय गृहमंत्री के एक बयान से चलता है।
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें नहीं पता कि चुनाव के बाद वह गृह मंत्री बनेंगे या नहीं। दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित एक समारोह में शिंदे ने यह टिप्पणी की जहां उन्होंने वेब आधारित एक एप्लीकेशन को लांच किया जिस पर लोग अपनी लापता चीजों या दस्तावेजों की आनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकेंगे।
शिंदे ने मुश्किल समय में अच्छे काम के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बांकी हैं। यूपीए पिछले 10 साल से सत्ता में है। जनता की नजर में सरकार का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। इसी वजह से सरकार संबंधित नेता और मंत्री डरे हुए हैं। चुनाव में परिणाम क्या होगा वह शायद उन्हे पता है?