विडियो – पाक को नहीं दिखाएंगे सफेद झंडा, अब गोलियां चलेंगी: राजनाथ सिंह

0

इमालवा – देश | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के कलायत में हुई एक रैली में पाक को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीजफायर तोड़ने पर पाक को सफेद झंडा नहीं दिखाएंगे, बल्कि गोलियों से मुंह तोड़ जवाब देंगे। बार-बार सफेद झंडे दिखाना पिछली सरकार की आदत थी, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। सिंह ने कहा कि उल्लंघन के बाद मीटिंग, सिटिंग और ईटिंग का दौर अब खत्म हो चुका है, अब हम मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि शनिवार को पाकिस्तान के सौनिकों ने गोलीबारी की है, हमने भी अपने सैनिकों को इसे बंद कराने का पैगाम भेज दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कमजोर नहीं है। हमारे सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया जाता था, फिर भी शांति का पैगाम हम ही भेजते थे, लेकिन अब जो जैसा करेगा उसके साथ वैसा ही होगा। बीजेपी सरकार बनने के बाद पाकिस्तान ने जब 17वीं बार ऐसा किया तो सफेद झंडे नहीं दिखाए गए, जवाबी कार्रवाई की गई। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते चाहता है।

[youtube height=”350″ width=”350″ align=”left”]http://www.youtube.com/watch?v=iyB22zej5Io[/youtube]

 

पाक ने तोड़ा सीजफायर
पुंछ में नियंत्रण रेखा पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक ने गांवों पर गोलीबारी करने के बाद जम्मू इलाके में रातभर मोर्टार बमों और छोटे हथियारों से गोलाबारी की। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। सेना ने कहा कि शुक्रवार रात उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग सेक्टर में सीजफायर तोड़ा गया।

एक अधिकारी ने बताया कि कई गोलीबारी में कई गांवों को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सात मकानों को मामूली नुकसान हुआ है। हालांकि बीएसएफ ने पाक रेंजर्स से गोलीबारी ना करने को कहा। बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा ने कहा कि हमने पाक रेंजर्स से गोलीबारी ना करने को कहा, क्योंकि यह दोनों तरफ के आम लोगों के लिए अच्छा नहीं है।

शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी कारण गोलीबारी करना पाकिस्तान की आदत रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात सामान्य और शांतिपूर्ण हैं।