जापान पहुंचे मनमोहन सिंह, द्विपक्षीय संबंधों पर जोर

0

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापान के साथ रणनीतिक, आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर तोक्यो पहुंच गए।

सिंह अपने जापानी समकक्ष शिंजो एबे के साथ बुधवार को बातचीत करेंगे। इस बातचीत का केंद्रबिंदु रक्षा, आर्थिक, उर्जा और दूसरे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना होगा। प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी गुरशर…

जापान पहुंचे मनमोहन सिंह, द्विपक्षीय संबंधों पर जोर

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापान के साथ रणनीतिक, आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर तोक्यो पहुंच गए।

सिंह अपने जापानी समकक्ष शिंजो एबे के साथ बुधवार को बातचीत करेंगे। इस बातचीत का केंद्रबिंदु रक्षा, आर्थिक, उर्जा और दूसरे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना होगा। प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी यहां आई हैं।

जापान पहुंचने पर सिंह ने कहा, मैं जापान के साथ आगे रिश्तों को मजबूती देने को लेकर उत्सुक हूं। उन्होंने आगे कहा, भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है। इस रिश्ते को आगे समृद्ध करने तथा आर्थिक संबंधों, राजनीतिक संबंधों एवं सुरक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की व्यापक संभावनाएं हैं।

बकौल प्रधानमंत्री, सभी क्षेत्रों में जापान के साथ संबंधों को व्यापक बनाने और मजबूती देने की व्यापक संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग जापानी जनता से बहुत स्नेह करती है।

हालांकि भारतीय पक्ष में आधिकारिक सूत्रों ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि जापान के रिश्ते को लेकर भारत की गति मंद है क्योंकि वह चीन को नाराज नहीं करना चाहता। सूत्रों ने कहा, साल 2011 की फुकुशिमा परमाणु त्रासदी के बाद जापानी पक्ष में संवेदनशीलताएं हैं और हम उनका सम्मान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, जब जापान इस ओर देख रहा है कि परमाणु अप्रसार व्यवस्था को किस तरह मजबूत किया जाए तो भारत का यह विचार है कि असैन्य परमाणु उर्जा सहयोग से अप्रसार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सूत्रों ने कहा, भारत जापानी पक्ष की ओर से अपनाई गई गति को लेकर बहुत खुश है।