केरी बोले, अमेरिका नार्थ कोरिया से बातचीत करने को तैयार, बशर्ते…!

0

नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया का विवाद कुछ शांत होता नजर आ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने तोक्यो में कहा कि उनका देश नार्थ कोरिया से बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन प्योंगयांग को उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के सम्मान के लिए सार्थक कदम उठाने होंगे।इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘अमेरिका परमाणु निरस्त्रीकरण पर यथार्थपूर्ण और विश्वसनीय बातच… केरी बोले, अमेरिका नार्थ कोरिया से बातचीत करने को तैयार, बशर्ते...!

नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया का विवाद कुछ शांत होता नजर आ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने तोक्यो में कहा कि उनका देश नार्थ कोरिया से बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन प्योंगयांग को उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के सम्मान के लिए सार्थक कदम उठाने होंगे।इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘अमेरिका परमाणु निरस्त्रीकरण पर यथार्थपूर्ण और विश्वसनीय बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन यह प्योंगयांग पर निर्भर है। नार्थ कोरिया ने जो प्रतिबद्धताएं जताई हैं, उनके सम्मान के लिए उसे सार्थक कदम उठाने चाहिए।’केरी का तीन दिवसीय एशिया दौरा आज तोक्यो में संपन्न हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री शिन्जो एबे से मुलाकात के बाद कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया में बातचीत से यह पहले ही जाहिर हो गया है कि दुनिया एक स्वर में बोल रही है।इसके बाद उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से एक बात पर हम एकमत हैं। इस पर कोई भ्रम नहीं हो सकता। नार्थ कोरिया के खतरनाक परमाणु प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम से न केवल उसके पड़ोसियों के लिए, बल्कि उसके अपने ही लोगों के लिए खतरा है।’बता दें कि इस समय पूरे विश्‍व की नजरें नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया की सैन्‍य गतिविधियों पर टिकी हुई हैं जिनसे ऐसा लगता है कि कभी भी तीसरा विश्‍वयुद्ध छिड़ सकता है।