..तो परमाणु सामग्री सुरक्षा मामले में पाकिस्तान से भी पीछे है भारत?

0

वाशिंगटन। परमाणु सामग्री की कमजोर सुरक्षा वाले देशों की सूची में भारत को उसके परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन से भी नीचे स्थान दिया गया है। 2014 न्यूक्लियर थ्रेट इनीशिएटिव्स न्यूक्लियर मैटेरियल्स सिक्युरिटी इंडेक्स की ओर से बुधवार को जारी सूची में भारत को हथियारों में इस्तेमाल की जाने वाली परमाणु सामग्री वाले 25 देशों में से 23वें स्थान पर रखा गया है। भारत को 100 अंकों में 41 अंक मिले है।

2012 में मिले अंकों के हिसाब से इसमें एक अंक का सुधार हुआ है। जबकि चीन को 64 अंक मिले हैं और वह 20वें स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान 46 अंकों के साथ 22वें स्थान पर है और भारत से एक कदम आगे है।

इन देशों को एक किलोग्राम या उससे अधिक परमाणु सामग्री वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में परमाणु संपन्न अन्य देश भी शामिल हैं।