भारत के साथ रणनीतिक साझीदारी से अमेरिका को फायदा हुआ: केरी

0

अमेरिका के विदेश मंत्री जान केरी के अनुुसार ओबामा प्रशासन के आठ वर्षो के कार्यकाल में भारत के साथ रणनीतिक साझेेदारी से अमेरिका को लाभ हुआ है। दुनिया में अमेरिका की हैसियत में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पद से विदा होने के दो सप्ताह पहले विदेश मंत्री ने यह बयान दिया है।

केरी ने कहा, ‘एशिया में हम अपने मित्रों के साथ रहे। उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध बढ़ाया, क्षेत्रीय मिसाइल रक्षा क्षमता में सुधार किया, दक्षिणी चीन सागर में कानून का समर्थन किया और भारत के साथ रणनीतिक साझीदारी तैयार की। हमने वियतनाम के साथ अपने संबंधों को बढ़ाया और म्यांमार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन किया। पहली बार वहां निर्वाचित संसद काम कर रही है।’

विदेश मंत्री के रूप में अंतिम प्रेस कांफ्रेंस में केरी ने ओबामा प्रशासन द्वारा आठ वर्षो के दौरान किए गए कार्यो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आठ वर्षो के कामकाज के कारण दुनिया में देश की हैसियत में सुधार आया। 2009 में देश जहां था आज उससे आगे खड़ा है।