भोपालविधानसभा चुनाव में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश के दौरों में परिवर्तन किया गया है। पहले सोनिया गांधी की 15 अक्टूबर को दो सभाएं प्रस्तावित थीं लेकिन उन्हें स्थगित कर राहुल की दो दिन में चार सभाएं कर दी गई हैं। भोपाल की सभा के बारे में अभी फाइनल नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी की 15 अक्टूबर को खंडवा के देशगांव और दमोह में होने वाली सभाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
रविवार रात को उनके कार्यक्रम में अचानक संशोधन किया गया है। इन सभाओं की जिम्मेदारी अभी राहुल गांधी या किसी अन्य को भी नहीं दी गई है। वहीं राहुल की सभाओं को ब़़ढा दिया गया है। उनके कार्यक्रम में भी आंशिक बदलाव किया गया है। पहले वे 17 और 23 अक्टूबर को प्रदेश के चुनावी दौरे पर आ रहे थे लेकिन अब 17 और 24 अक्टूबर को उनका दौरा होगा। 17 अक्टूबर की सभाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 24 अक्टूबर को वे इंदौर की प्रस्तावित 23 अक्टूबर की सभा को तो संबोधित करेंगे ही, साथ ही सागर के राहतग़़ढ क्षेत्र में भी सभा लेंगे। इस बीच सुबह 11 बजे वे भोपाल विमानतल पर उतरेंगे और 10 मिनट रकने के बाद राहतगढ़ के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे। हेलीकॉप्टर से ही वे दोपहर 2.20 बजे विमानतल पर लौटकर 2.30 बजे इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।