NSG कमांडो से CM को लगा धक्का, दर्द से बिलख पड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0

ग्वालियर। पीतांबरा पीठ पर रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूजा करने आए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे। मंदिर से बाहर आते समय गृहमंत्री के NSG कमांडोज तेजी से दौड़े, इसी दौरान मुख्यमंत्री शिवराज को जोर से धक्का लग गया। धक्का इतना जोर से लगा था कि मुख्यमंत्री दर्द से परेशान हो गए। सीएम के सुरक्षा अफसर ने NSG कमांडो से नाराजगी जाहिर की तो वह अनसुना करके चले गए। यही नहीं एयरपोर्ट पर प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी NSG कमांडोज ने विजिटर रूम में जाने से रोक दिया।

यह है मामला…

-रविवार को झांसी में परिवर्तन रैली के पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह दतिया पीतांबरा पीठ में पूजा करने आए थे।

-उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दतिया आए। दतिया में पहले एयरपोर्ट पर दोनों का सीएम ने स्वागत किया।
मंदिर में लगा सीएम को धक्का

-अमित शाह और राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचे।इसके बाद जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जब मां पीतांबरा मंदिर के दर्शन कर बाहर निकल रहे थे। तभी उनके पीछे चल रहे सीएम शिवराज सिंह को NSG कमांडो का धक्का लग गया।

– अचानक लगे इस धक्के से सीएम शिवराज दर्द से कराह उठे। उनके सुरक्षा अफसर ने NSG कमांडो पर गुस्सा भी जाहिर किया।

– बाद में उसने एसपी इरशाद वली से भी शिकायत की, लेकिन NSG कमांडो इसे नजरअंदाज कर निकल गया।

एसपी बोले, मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई
– दतिया के एसपी इरशद वली का कहना है कि इतने बड़े कार्यक्रम में यह सब बहुत ही माइनर घटनाएं हैं। हालांकि मेरे पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।

मंत्री को विजिटर रूम के बाहर रोका
– हवाई पट्‌टी पर अमित शाह और राजनाथ सिंह की अगवानी के लिए इंतजार कर रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जब विजिटर रूम की ओर जाने लगे तो उन्हें एनएसजी कमांडो ने रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय दिया, तब वे अंदर जा पाए।