OMG! दिल की धड़कन दिखाती है इस लड़की की

0

दिल का धड़कना हम सिर्फ महसूस कर सकते हैं लेकिन वह दिखाई नहीं देती है| यह एक आम बात है लेकिन अगर आपसे यह कहा जाए कि आप दिल के धड़कने के साथ-साथ दिल को देख भी सकते हैं | तो यक़ीनन आप इसे नहीं मानेंगे लेकिन आज हम आपको ऐसी एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी धड़कनों को महसूस करने के साथ-साथ उन्हें देखा भी जा सकता है | इसका कारण यह है की वह एक बीमारी से पीड़ित है|

इकलौती लड़की
हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं वह महज 7 साल की है | जिसका नाम ‘विरसाव्या’ है वह दूसरे बच्चों की तरह ही दिखती है| लेकिन उसका दिल उसे बाकी बच्चों से अलग करता है | ‘विरसाव्या’ कहती है कि मैं दुनिया में सबसे अलग हूं | वह अपनी उंगली से इशारा करते हुए बताती है कि यह मेरा दिल है जो दिखाई देता है|

डॉक्टरों का क्या है कहना
यह बच्ची ‘थोरैको एब्डोमिनल सिंड्रोम या पेंटालॉजी ऑफ कैंट्रेल’ नाम की बीमारी से ग्रसित है। डॉक्टरों का कहना है की यह बीमारी लाखों में से सिर्फ एक बच्चे को ही होती है | इस बच्ची का दिल सीने के नीचे उभार के रुप में दिखता है और वह बेहद पतली परत से ढका हुआ है | ऐसा होने के कारण वह साफ साफ दिखाई देता है | उसके जन्म के समय उसे देख कर डॉक्टर भी हैरान हो गए थे | उनका यह मानना है की यह बीमारी सर्जरी के बाद ठीक हो सकती है | लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए फ़िलहाल मना कर दिया है |

नहीं कर सकती मनचाहा काम
विरसाव्या अपनी इस बीमारी के कारण वह मनचाहा काम नहीं कर पाती है जो दुसरे बच्चे इस उम्र में ज्यादातर करते है | वह दूसरों बच्चों के साथ उछलना कूदना चाहती तो है लेकिन उसे सब मना कर देते हैं | वह स्कूल भी नहीं जा पाती | वह कोई भी खेल काफी सावधानी के साथ खेलती है | इस दौरान उसकी मां भी उसका पूरा ख्याल रखती है |