विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम का बुधवार को कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को महिला व पुरुषों के कमरों में खिड़कियों पर मच्छरदानियां लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम में संचालित भोजन शाला का अवलोकन कर मीनू के बारे में पूछताछ की।
कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में रह रहे निराश्रित पुरुष एवं महिलाओं से उनके बच्चों के बारे में पूछताछ करते हुए जाना कि किन परिस्थितियों में उन्हें वृद्ध आश्रम में रहना पड़ रहा है। उन्होंने बच्चों के सक्षम होने के बावजूद माता-पिता को वृद्धाश्रम में रहने वालों की पहचान कर भरणपोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।