पटेल कालोनी में चली तलवारे खुलकर हुए फायर, दोनों पक्षों के तीन घायल

0

इमालवा – रतलाम | शहर के पटेल कालोनी में देर रात को युवको के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ | इस संघर्ष में हथियार एवं गोलियां खुलकर चली, दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है | घायलों में एक पक्ष के रोहित उर्फ़ पवन पटेल तथा जीवन उर्फ़ गोला एवं दुसरे पक्ष के महावीर शर्मा उर्फ़ कालू का नाम बताया जा रहा है | इनमे रोहित एवं जीवन को गोलियां लगी है | जबकि महावीर के सर में घातक चोटें आई है | गोली लगने से घायल रोहित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेता मधु पटेल का पुत्र एवं दूसरा घायल जीवन भानेज है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय महू रोड स्थित होटल पलाश में शराब पीने के दौरान महावीर शर्मा एवं पटेल के बड़े पुत्र गब्बू के मध्य विवाद एवं मारपीट हो गई थी | बताया जाता है की इसकी जानकारी मिलने पर महावीर के मित्रों ने पटेल परिवार के घर पर हमला कर दिया | इस दौरान दोनों और से हथियारों का खुलकर इस्तेमाल हुआ | बताया जाता है की गोली लगने से गंभीर घायल रोहित एवं जीवन को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है | दुसरे पक्ष के महावीर को भी इंदौर भेजा गया है |