मुंबई ने दिल्ली को धो डाला

0

कल खेले गए आईपीएल के दूसरे मुकाबले में मुंबई ने हिला दी दिल्ली की दुनिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक और रोहित की धुआधार बल्लेबाज़ी के दम पर दौ सौ नौ रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में दिल्ली की टीम 165 रन ही बना पाई।सीज़न सिक्स के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हिल दी दिल्ली के मुंडों की दुनिया। वानखेड़े में मुंबई ने रनों की बरसात करके… मुंबई ने दिल्ली को धो डालाकल खेले गए आईपीएल के दूसरे मुकाबले में मुंबई ने हिला दी दिल्ली की दुनिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक और रोहित की धुआधार बल्लेबाज़ी के दम पर दौ सौ नौ रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में दिल्ली की टीम 165 रन ही बना पाई।सीज़न सिक्स के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हिल दी दिल्ली के मुंडों की दुनिया। वानखेड़े में मुंबई ने रनों की बरसात करके दिल्ली को दी 44 रन से मात।सचिन-पॉन्टिंग फिर फेलमास्टर ब्लास्टर और पंटर की जोड़ी एक बार फिर मुंबई के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पॉन्टिंग शून्य पर चलते बनें तो वहीं सचिन 1 रन बनाकर रन आउट हो गए।कार्तिक का काउंटर अटैकदिनेश कार्तिक ने आईपीएल सिक्स की सबसे विस्फोटक पारी खेली। दिल्ली के हर एक गेंदबाज़ की कार्तिक ने जमकर धुनाई की और जड़ डाला तीसरे मुकाबले में दूसरा अर्धशतक। कार्तिक ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 79 गेंदो में 132 रन की साझेदारी की लेकिन शतक की ओर बढ़ रहे मुंबई का यह बल्लेबाज़ 86 रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक ने 48 गेंदों में 86 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कार्तिक के साथ रोहित शर्मा ने भी रंग दिखाए। शुरूआत में धीमे दिख रहे रोहित ने आखिर ओवरों में पोलार्ड और रायडू के साथ मिलकर मुंबई का स्कोर दो सौ के पार पहुंच दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। कार्तिक के 86 रन के अलावा रोहित ने भी 74 रन की पारी खेली।धड़ाम से गिरे डेयरडेविल210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेयरेडविल्स को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया। रिकी पॉन्टिंग ने उनमुक्त चंद का कैच हवा में गोता लगाते हुए लपक लिया। जल्द ही जयवर्धने भी आउट हो गए। इसके बाद वॉर्नर ने लगभग असंभव से हो गए लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश ज़रूर की लेकिन वॉर्नर के आउट होने के बाद दिल्ली मैच से पूरी तरह आउट हो गई। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना पाई। वॉर्नर ने 37 गेंदों में 61 रन बनाए। मुंबई की यह तीसरे मुकाबले में दूसरी जीत हैं तो वहीं दिल्ली लगातार तीसरी हार के साथ मुश्किल में हैं।