कल खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को उसके घर पर मात दे दी। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर ने 160 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई ने एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ईडन के मैदान पर रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दे दी कोलकता नाइट राइडर्स को शिकस्त। 160 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 1… कल खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को उसके घर पर मात दे दी। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर ने 160 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई ने एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ईडन के मैदान पर रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दे दी कोलकता नाइट राइडर्स को शिकस्त। 160 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 1 गेंद रहते 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।कोलकाता की ‘पठानी’ शुरुआतटॉस जीतकर केकेआर ने एक बार फिर ओपनिंग में पठान पर दांव खेला। पठान ने भी भज्जी की पहली चार गेंदों पर 18 रन ठोंक डाले और फिर इस ओवर में फ्री हिट पर गंभीर ने जड़ दिया छक्का। पहले ओवर में केकेआर ने 26 रन बनाए लेकिन अगले ही ओवर में पठान जॉनसन की गेंद पर स्लिप्स में खड़े भज्जी को कैच थमा बैठे। केकेआर ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 61 रन बनाए। हालांकि इसके बाद रनों की रफ्तार धीमी हो गई औऱ गंभीर ओझा की गेंद पर आउट हो गए। कालिस ने सूझ बूझ भरी 37 रन की पारी खेली लेकिन वह भी ओझा का शिकार हो गए। इसके बाद मनोज तिवारी और मॉर्गन ने केकेआर के स्कोर को डेढ़ सो के पार पहुंचाने में अहम रोल निभाया। तिवारी ने 33, जबकि मॉर्गन ने 31 रन बनाए लेकिन केकेआर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। मलिंगा ओझा और जॉनसन के खाते 2-2 विकेट आए।स्मिथ ने मचाई सनसनीजन्मदिन के दिन सचिन कुछ खास नहीं कर पाए और नारायण की गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन पॉन्टिंग के बाहर बैठने पर एक बार फिर ओपनिंग करने वाले कैरेबियन बल्लेबाज़ स्मिथ ने जमकर हल्ला बोला। स्मिथ ने सिर्फ 34 गेंदों में अर्धशतक ठोंक दिया। स्मिथ ने 45 गेंदों में 62 रन की तेज़तर्रार पारी खेली। इसके बाद पोलार्ड और रोहित शर्मा ने मुंबई को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया लेकिन मुंबई को जीत दिलाई भज्जी के इस छक्के और फिर रायडू के इस चौके ने।